जानसठ: रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज के गहरे पानी में आत्महत्या के प्रयास में एक युवक ने लगाई छलांग, गौतखोर का सर्च अभियान जारी
रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज के गहरे पानी में मंगलवार दोपहर 3:00 के आसपास उस समय ह्ड़कंप मच गया जब ग्रह क्लेश के चलते आत्महत्या के प्रयास में एक युवक ने गहरे पानी में छलांग लगा दी देखते देखते आसपास के लोगों ने जैसे ही पुलिस को सूचित किया तो मौके पर गोताखोर की टीम द्वारा लगातार गहरे पानी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है,युवक की पहचान विजेंद्र के रूप में हुई।