बड़ौत: बडौत निवासी अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 8.90 ग्राम स्मैक, 58.68 ग्राम सुल्फा व ₹221235 बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 28, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे बताया कि जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बडौत पुलिस ने एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से अवैध 8.90 ग्राम स्मैक, 58.68 ग्राम सुल्फा एवं एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व 3 मोबाईल फोन तथा ₹2,21,235 नगद बरामद हुए हैं।