दुधि: दुद्धी के सपा विधायक विजय सिंह गोंड़ का निधन, अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में उमड़े लोग, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के अंतिम विधानसभा दुद्धी से 8 बार बार के विधायक व पूर्व मंत्री, कदावर नेता विजय सिंह गोंड़ का निधन हो गया। लखनऊ के PGI में उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक विजय सिंह गोंड़ पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका लगभग दो महीने से लखनऊ PGI में इलाज चल रहा था। विधायक के निधन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।