बलरामपुर: जिले के 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 2402 मरीजों को दी गई स्वास्थ्य सेवाएं
जनपद बलरामपुर के समस्त 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को 12 बजे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।