दुर्ग: भिलाई में सड़क पार करते समय थार ने मार्केट जा रहे बुजुर्ग को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
Durg, Durg | Sep 18, 2025 दुर्ग जिले के भिलाई में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है बुजुर्ग सुबह 8 बजे अपने घर के काम से बाजार जा रहे थे, सड़क पार करते समय पीछे से आई कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई।