हुज़ूर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Huzur, Bhopal | Nov 25, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई। कैबिनेट ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 19 नवंबर 2025 को शहादत देने वाले हॉक फोर्स बालाघाट के निरीक्षक स्वर्गीय आशीष शर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है|