भभुआ: महुअरिया गांव के बधार में बिजली करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jun 19, 2025 महुअरिया गांव के बधार में बिजली करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। बुधवार की देर रात पोस्टमार्टम कराने 11 बजे पहुंचे परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक व्यक्ति की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव निवासी कनपू बिंद के 59 वर्षीय पुत्र महेंद्र बिंद बताया जाता है। जो गांव के बधार में अपने चेंबर पर गए थे। गिरे हुए तार के संपर्क में आ गए थे।