तरारी: तीन कट्टा और एक कार बरामदगी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस को देख बदमाश कार लेकर भागे थे
सिकरहट्टा थाना पुलिस टीम को वाहन जांच चलाते हुए देखकर बदमाशों ने तेज गति में कार लेकर भागे थे इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए कार को बरामद कर लिया था।कार को जब चेक किया गया तो उसके सीट के पास से तीन कट्टा बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया है।