निरमंड: निरमंड ब्लॉक में आपदा से हुआ भारी नुकसान, सरकार की ओर से अभी तक नहीं उठाए गए कड़े कदम: पूर्ण ठाकुर, जिला परिषद सदस्य
Nermand, Kullu | Sep 24, 2025 जिला परिषद सदस्य चायल वार्ड पूर्ण ठाकुर ने बुधवार शाम 5 बजे कहा की निरमंड ब्लॉक में आपदा के समय भारी नुकसान हुआ है। पूर्ण ठाकुर ने कहा कि निरमंड ब्लॉक में अभी कई सड़क मार्ग बाधित है। जिससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि निरमंड ब्लॉक की सभी सड़के जल्द से जल्द बहाल की जाए।