खंडवा जिले के ग्राम माथनी में देर रात एक 27 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। दीपक सोलंकी को अपने ही घर में जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार और दोस्तों ने आनन-फानन में दीपक को मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी गुरुवार सुबह 10 बजे के लगभग मिली है।