दावथ: खैरही मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ चुनाव चौपाल।
Dawath, Rohtas | May 4, 2024 इटवा पंचायत में शनिवार को बीडीओ कुमार अश्वनी के नेतृत्व में चुनाव चौपाल का आयोजन किया गया। बीडीओ ने बताया कि लोक सभा चुनाव के अंतिम और सातवे चारण में होने वाले आगामी 01 जून को मतदान को लेकर जिला मुख्यालय के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को लेकर स्विप कार्यक्रम के तहत इटवा पंचायत के मध्य विद्यालय खैरही के प्रांगण में आयोजित प्रखंड स्तरीय चौपाल आयोजित किया गया।