फरीदपुर: फरीदपुर-फतेहगंज पूर्वी में अमोनिया गैस महंगी, कोल्ड स्टोर परेशान
पश्चिम एशिया युद्ध का असर अब जिले के कोल्ड स्टोरों पर दिख रहा है। फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी के 15 कोल्ड स्टोरों में अमोनिया गैस की सप्लाई प्रभावित होने से संचालक परेशान हैं। गैस के दाम 70 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे, जो अब घटकर करीब 159 रुपये हो गए हैं। इसके बावजूद करीब 25 फीसदी कोल्ड स्टोरों को पूरी सप्लाई नहीं मिल पा रही।