बूंदी: कोटा बूंदी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की जीत पक्की, 40000 वोट से चल रहे हैं आगे
Bundi, Bundi | Jun 4, 2024 कोटा बूंदी सीट से भाजपा के प्रत्याशी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। अब तक 12 लाख से अधिक मतों की गणना हो चुकी है जिसमें ओम बिरला अपने निकटतम प्रतिदिन कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल से 40000 मतों से आगे चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार मतगणना का अंतिम दौर चल रहा है अब केवल जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।