गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित जरासंध नगर बुटवरिया निवासी सह सीआरपीएफ अधिकारी निगम प्रसाद को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।बुधवार समय लगभग साढ़े पांच बजे बताया गया कि राष्ट्र के प्रति अदम्य साहस और पुलवामा में प्रदर्शित असाधारण वीरता के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।