बैतूल नगर: कढ़ाई गांव में जमीनी विवाद के चलते चाचा ने भतीजे की की पिटाई, कोतवाली में मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कढ़ाई में आज दोपहर 3:00 के लगभग पुराने जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे की जमकर पिटाई कर दी,जिसके बाद पीड़ित कुंवरलाल ने बैतूल कोतवाली पहुंचकर अपने चाचा जौहरी यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया ।