मुसाबनी: मुसाबनी मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, सांसद विद्युत वरण महतो ने बूथ सशक्तिकरण पर दिया ज़ोर
मुसाबनी मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।