औरैया: औरैया पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से 5 गिरफ्तार, बरामद हुई 5 लाख रुपये की आतिशबाजी
सुरक्षित व दुर्घटनामुक्त दीपावली सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस ने शनिवार की शाम 4 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को अवैध आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब एक क्विंटल 63 किलोग्राम आतिशबाजी सामग्री बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये