जमुनहा: बहोरवा चौराहा के पास साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, साइकिल सवार हुआ चोटिल
थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के बेगमपुर निवासी शहराज पुत्र आसमोहम्मद 12वर्ष मंगलवार को घर से बहोरवा चौराहा जा रहा था। बहोरवा चौराहा के पास बदला की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार करीम पुत्र फारूक ने टककर मार दी। जिससे शहराज चोटिल हो गया। आसपास लोगो ने एम्बुलेंस के सहायता से मल्हीपुर सीएससी मे भर्ती कराया जहाँ दवा उपचार शुरू हुवा।