बेगूसराय: 24 जनवरी से जिले के 04 परीक्षा केंद्रों पर होगी फौकानिया एवं मौलवी की परीक्षा, DM ने जारी किया संयुक्त आदेश
24 जनवरी से जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर फौकानिया एवं मौलवी परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 08:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 01:45 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह बातें डीएम रोशन कुशवाहा ने आदेश जारी कर दी.