जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास कार ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी है. हादसे में पति पत्नी को चोट आई है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(1) और 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, रामाधार कश्यप अपने पत्नी के साथ सलखन गांव से रायगढ़ जा रहे थे।