बेगूसराय: बेगूसराय के मिर्जापुर चांद में दबंगों ने घर में घुसकर 6 लोगों को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।
बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में दबंगों ने घर में घुसकर 6 लोगों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने मामूली विवाद में घर में घुसकर पिटाई की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।