अमरोहा: अमरोहा नगर कोतवाली प्रभारी ने शहर में दुकानों के आगे अतिक्रमण को हटाया दुकानदारों को लगाई फटकार दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Apr 10, 2024 पुलिस ने आज शहर में दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आपने सड़कों पर सामान रखा तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमरोहा नगर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया है कि दुकानदार सड़कों पर सामान रखते हैं जिससे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।