अमरोहा: लोकसभा चुनाव के चलते SP के निर्देश पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 24 घंटे में 385 वाहनों के किए चालान दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Apr 10, 2024 पुलिस लोकसभा चुनाव के चलते काफी अलर्ट है। एसपी कुवंर अनुपम सिंह के निर्देश पर आज बुधवार को जिलेभर मे पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 24 घंटे में 385वाहनों के चालान किये।पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लोकसभा चुनाव के चलते लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है ।