बिजली विभाग की 'बिजली बिल राहत योजना' ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। बुधवार को एसडीओ सत्य प्रकाश ने क्षेत्र के विद्युत समाधान शिविरों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस योजना के तहत बकायेदारों को सरचार्ज पर 100% और मूल राशि पर 25% की छूट दी जा रही है।