साकेत: 1 वांटेड कार जैकर लाडो सराय इलाके से हुआ गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने एक कुख्यात कार जैकर को लाडो सराय से अरेस्ट किया है। इस एक्शन के बीच आरोपी ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। आरोपी की पहचान सूरज गुलिया उर्फ उल्लू के तौर पर हुई। इसके पास से पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।