साकेत: मैदान गढ़ी इलाके में नशे की हालत में गाली देने पर आरोपी ने चाकू मार कर दी हत्या 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मैदान गढ़ी इलाके में नशे की हालत में एक शख्स को गाली देने पर आरोपी ने उसे पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी हालांकि पुलिस ने मामले को 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है