साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल वार्ड संख्या 6 में बीते संध्या शराब पीकर मारपीट कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया
परिजन ने बताया साहेबपुरकमाल वार्ड संख्या 6 में कुछ लोगों के द्वारा बीते संध्या शराब पीकर जमकर मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में साहेबपुरकमाल वार्ड संख्या 6 के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान धर्मवीर कुमार एवं राहुल कुमार के रूप में की गई है,दोनों घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में किया जा रहा है।