सासाराम: ऑपरेशन मुस्कान के तहत धौडाढ़ थाना पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारक को सौंपा
ऑपरेशन मुस्कान के तहत धौडाढ़ थाना ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारक को सौंपा। पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे करीब बताया कि धौडाढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता और सतर्कता से खोया हुआ मोबाइल अपने सही धारक तक पहुंच पाया।