चौरीचौरा: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मांग में सिंदूर लगाकर किया विवाह, केस दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री सोमवार को घर से दवा करवाने के लिए निकली और रास्ते में इसी थाना क्षेत्र के शिवा निषाद ने मेरी पुत्री को बाइक पर बैठाकर अपने गांव के बाहर ले जाकर मंदिर में मांग में सिंदूर डालकर विवाह किया और मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर मेरी बिना जानकारी के यह काम किया।