अरवल: उमैराबाद नहर पर मछली मार्केट के पास स्कॉर्पियो पलटने से हड़कंप, ग्रामीणों ने बचाई जान
Arwal, Arwal | Feb 15, 2026 अरवल जिले के उमैराबाद नहर पर मछली मार्केट के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गड्ढे में जा कर घुसी गाड़ी पलट गई, जिसमें चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण दौड़े और तत्परता से गाड़ी को उठाकर यात्रियों को बाहर निकाला। दोनों घायल हैं, लेकिन ग्रामीणों की मदद से जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।