मेहनगर: माता चनरा देवी इंटर कॉलेज के पास से तरवां पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक रतन कुमार सिंह व मय हमराह फोर्स ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त मधुरंजन गोड़ पुत्र रामनिवास गोड़ को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ माता चनरा देवी इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।