अयोध्या। इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 3:00 बजे संगठन के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने पत्रकार राकेश सिंह के पुत्र की आकस्मिक मृत्यु के बाद शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।