हिलसा: टेका बिगहा गांव में मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी को मारपीट कर किया जख्मी, अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में उपचार जारी
Hilsa, Nalanda | Aug 2, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के टेका बिगहा गांव में पति ने अपने ही पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला की पहचान टेका बिगहा गांव निवासी सुधीर कुमार के पत्नी सरीता देवी के रूप में किया गया है। जख्मी महिला को इलाज के लिए हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना हिलसा थाना पुलिस को दे दी गई।