बिलारी: नगर के सरिया मील रोड पर स्थित स्टार पैलेस बैंकट हॉल में 'आओ गले मिले' कार्यक्रम में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूती दी गई
नगर के सरिया मील रोड पर स्थित स्टार पैलेस बैंकट हॉल में आओ गले मिले सद्भाव मिलन कार्यक्रम में आपसी एकता-भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं ने अपने अपने विचार रखे और एकजुट रहने का संदेश दिया। इस दौरान सभी धर्मों के धर्मगुरूओं को शॉल औड़ाकर सम्मानित भी किया गया।