शिवपुरी नगर: बलारी माता के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, ससुर की मौत, दामाद गंभीर
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मछली फार्म के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। खरईभाट गांव निवासी किशन वाल्मीक अपने ससुर के साथ बलारपुर आया था।