कानपुर: गोल्डन लायनेस गेंजेस क्लब ने उर्सला अस्पताल में तीमारदारों को भोजन किया वितरित
गोल्डन लायनेस गेंजेस क्लब ने उर्सला अस्पताल में मंडल अध्यक्ष अर्पणा सिंह की उपस्थिति में सोमवार 1:00 बजे 225 तीमारदारों को भोजन वितरित किया। मंडल अध्यक्ष अर्पणा सिंह ने बताया क्लब के द्वारा सेवा कार्य समय पर किया जाता है।तीमारदारों को रोटी और चने की सब्जी वितरित की गई है। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष नीलम राठी, सचिन सुभद्रा सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।