भरगामा प्रखंड के दर्जनों गांवों को चरैया हाट के मुख्य बाजार से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पक्की सड़क महज कुछ महीनों में ही बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित यह सड़क पहली ही बारिश की बौछार में क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।