खोदावंदपुर: एमआरडी कॉलेज मेघौल में
इंटर परीक्षा 2024 के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
एमआरडी कॉलेज मेघौल में सोमवार को अभिभावकों की उपस्थिति में इंटर परीक्षा 2024 के टॉपर स्टूडेंट को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान संकाय में 448 अंक लाने वाली छात्रा रिया राज, 445 अंक प्राप्त करने वाले छात्र आयुष राज, 440 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रतिभा कुमारी ने सफलता हासिल की है।