खोदावंदपुर: सागी पंचायत की योजना में लूट खसोट का लगा आरोप, बीडीओ को आवेदन देकर की गई जांच की मांग
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सागी पंचायत में पंचायत स्तर से करायी गयी योजनाओं में भारी लूट खसोट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इन योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गयी है।सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित वार्ड दो निवासी नवीन कुमार गुप्ता ने बीडीओ को आवेदन देकर सागी पंचायत में मुखिया और अभिकर्ता द्वारा करवाए गए कार्य की जांच की मांग किया।