नेशनल हाईवे-48 पर सवारियों से भरी बस पलटी, 57 यात्री हुए घायल
Kotputli, Alwar | Mar 14, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के बदरपुर से खाटूश्यामजी जा रही एक निजी बस का आगे ड्राइवर साइड का टायर फटने से बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद बस करीब 50 फीट तक घिसटते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी।