सीकर जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम खाटू श्याम जी में लगने वाले बाबा श्याम के वार्षिक फागुनी मेले के दोनों को कम किया गया है।मंगलवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मेले में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी के बीच हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है।इस बार मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।