करछना: करछना क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौट रहे युवक का अपहरण, पत्नी को फोन पर ₹100000 की फिरौती की मांग
करछना थाना क्षेत्र में एक युवक को अगवा कर एक लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। घटना के दो दिन बाद भी युवक का सुराग न लगने पर घर वालों में रोना पीटना मचा है। जानकारी के मुताबिक घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजाशा गांव निवासी घनश्याम निषाद पुत्र राजमणि निषाद बीते कई वर्षों से मध्य प्रदेश के बडगांव गांव में हिंडालको कंपनी में काम करता था।