श्रीविजयनगर के स्टेट हाईवे 94 पर ट्रक ने विद्युत पोल में मारी टक्कर, पोल क्षतिग्रस्त, सप्लाई को किया गया सुचारू
श्रीविजयनगर। रायसिंहनगर पुलिया के पास सूरतगढ़–अनूपगढ़ मार्ग पर बीती रात ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक बैक करते समय पोल से टकराया, जिससे रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह विद्युत विभाग की टीम ने नया पोल लगाकर सप्लाई बहाल की। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार टीम ने कार्य कर विद्युत सप्लाई बहाल की