नागौर: नागौर की खाद्य व चिकित्सा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो घी और 15 लीटर कॉलड्रिक को किया नष्ट
Nagaur, Nagaur | Oct 24, 2024 नागौर की खाद्य विभाग व चिकित्सा विभाग की टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 10 किलो दूषित घी , 15 लीटर अवधि पार कॉल ड्रिंक को गुरुवार को नष्ट किया है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत नागौर की चिकित्सा व खाद्य विभाग की टीम ने नावां में कार्रवाई की।