सिहोरा: आगरिया में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 7 मरीज़ मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
फिल्म अभिनेता प्रमोद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर तथा स्व. श्रीमती शकुंतला तिवारी स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में “स्वस्थ गांव से स्वस्थ भारत यात्रा” के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन अगरिया में स्वर्गीय अम्बिका प्रसाद मिश्रा की पुण्य स्मृति में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।