चान्हो: खेलारी-बीजूपाड़ा मार्ग से सरसो तेल के साथ पिकअप वैन लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वैन बरामद
Chanho, Ranchi | Jun 13, 2024 चान्हो पुलिस को मिली बड़ी सफलता 14 दिन पूर्व चान्हो थाना क्षेत्र के खेलारी बीजूपड़ा मार्ग से 220 पेटी सरसो तेल के साथ पिकअप वैन लूटपाट का खुलासा पुलिस ने किया है।इस मामले में पुलिस ने चतरा से 24 वर्षीय शहंशाह नामक युवक को गिरफ्तार किया है वहीं इस मामले में कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।