नीमच सिटी के मालखेड़ा फंटे पर महू-नसीराबाद हाईवे पर 35 टन कपास से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार प्रदीप पाटीदार और उनकी पत्नी घायल हो गए। ट्रक चालक खियाराम जाट और प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि आरटीओ विभाग के कर्मचारियों ने अवैध वसूली के उद्देश्य से अचानक बिना बैरिकेड लगाए ट्रक को रोकने का प्रयास किया।