उचकागांव (गोपालगंज) उचकागांव थाना परिसर में पहुंच कर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने शुक्रवार को उचकागांव थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित मामलों की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित तैयारियों की गहन समीक्षा की।एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।