माकपा का जनाक्रोश जत्था शुक्रवार को शाम 4:00 बजे करपी पहुंचा। करपी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में सभा आयोजित की गई। सभा को सेविका सहायिका संघ सह सीटू के महासचिव ए आर सिंधु ने संबोधित किया। इस मौके पर माकपा के जिला सचिव डॉक्टर एस एम सगीर समेत कई नेताओं ने अपनी बातें रखी।