धार: धार में जिला पंचायत सभाकक्ष में जनसुनवाई, अपर कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, 99 आवेदन आए
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 99 आवेदन आए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर शाश्वत शर्मा व जगदीश मेहरा, एसडीएम रोशनी पाटीदार ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुना।